उत्तराखंड

चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

वन्यजीव सप्ताह में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

हल्दूचौड़। वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी की गौला रेंज द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दीना में वन एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय , पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सती,बायोलॉजिस्ट श्री प्रशांत,वन क्षेत्र अधिकारी गोला चंदन सिंह अधिकारी ,क्षेत्र के क्षेत्रपंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान के साथ विद्यालय के शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के महत्व, पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

इस अवसर पर वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। सभी ने पौधरोपण, पेड़-पौधों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया, व अंत में सभी को सामाजिक रूप से वन्यजीवों के संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने तथा वन विभाग के साथ समन्वय से कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि वन और वन्यजीवों का संरक्षण केवल वन विभाग की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!