Uncategorized

जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत, वन विभाग और पुलिस मौके पर…

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआं सूबे में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ता ही जा रहा है ऐसी ही दुखद खबर लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत शाह पठानी से सामने आ रही है जहां जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई।

इस घटना ने एक बार फिर तराई क्षेत्र में मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव को उजागर कर दिया है।वही वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बताते चले कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज के अन्तर्गत शाह पठानी खत्ते में मंगलवार की देर रात एक जंगली हाथी ने दो लोगों कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

मृतकों में एक की पहचान बांधो प्रजापति (75 वर्ष) निवासी झारखंड के रूप में हुई है जो लोगों के खेतों चोकीदारी करता था। वही दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति था।

मौके पर पहुंचे तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी, उप प्रभागीय वन शशि देव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार घटना के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और लोगों को जंगल के नजदीकी इलाकों में अकेले जाने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है।इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। परिजनों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।

इधर प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति जो लोगों के खेतों में चोकीदारी करता था तथा झारखंड का निवासी है साथ ही दुसरा व्यक्ति जो विक्षिप्त बताया जा रहा है फिलहाल उसकी पहचान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

इधर तहसीलदार ईश्वरी सिंह भीमा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि टांडा रेंज में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जो उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुआवजा वन विभाग द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो आदेश अधिकारियों से मिलेगा उसके अनुसार कार्यवाई की जाएगी।

इधर मृतक के परिवार ने बताया कि मृतक जो काफी समय से खत्तों रहकर लोगों के खेतों में चोकीदारी करते थे, बीत रात शाह पठानी निवासी विशंभर दत्त जोशी के खेत में चोकीदारी कर रहे थे इसी दौरान जंगली हाथी ने हमला कर दिया जिसमें उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस हमले एक और व्यक्ति की मौत हो गई है जो अज्ञात है तथा विक्षिप्त भी है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button