Uncategorized

हल्द्वानी में पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हल्द्वानी से संवाददाता गौरव गुप्ता।

मेरी आवाज सुनो फांउडेशन के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुआ पौधारोपण।डॉ.रेनूशरण

मुखानी स्थित स्कूल प्रांगण में मेरी आवाज सुनो फांउडेशन के तत्वावधान नैनीताल जिला टीम द्वारा पौधे लगाए इसमें छायादार ,फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। संस्था राष्ट्रीय महासचिव डॉ.रेनूशरण ने बताया कि हल्द्वानी सौन्दर्यीकरण के चलते बहुत अधिक संख्या में वृक्षों का कटान हुआ है जिसके कारण लगातार तापमान गर्म हो रहा है ऐसे में हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की।

मेरा आप सभी से विनम्र निवेदन है कि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड लगाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और पोधौ का संवर्धन भी अवश्य करें।पेड हमारी भूधरा का जलस्तर नियंत्रण करने में भी सहायक हैं। हमारी धरा का जलस्तर घटने का सबसे बडा कारण लगातार पेडों का कटान है।

आइए हमसब पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रहरी बने,भावी पीढियों को सुरक्षित और संरक्षित करें।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मीना राणा, सचिव मीना जौशी, विध्या जौशी, कविता तिवारी, प्रिंसिपल सहित स्कूल के सभी सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!