हल्दूचौड़ मंडल में भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, कई पदों पर नियुक्तियां

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआँ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हल्दूचौड मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अनुशंसा, जिला प्रभारी नवीन भट्ट के निर्देशन तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के अनुमोदन तथा हल्दूचौड मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का और महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कंचन भट्ट की सहमति से की गई है।
नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है। प्रमुख रूप से महिला नेत्री अंजनी बिष्ट और शोभा जोशी को महामंत्री बनाया गया है। और कमला देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है।
वही मंडल की घोषित अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेत्री ममता कब्डवाल, ज्योति गुप्ता, भावना आर्य को नियुक्ति किया है। इसके अलावा मंत्री पद पर टिना देवी, चन्द्रा भट्ट, बबिता पडियार को जिम्मेदारी सौपी है। इसके साथ ही मीडिया संयोजक विनिता बिष्ट, मीडिया सह संयोजक हेमलता शर्मा को बनाया गया है। वही आई. टी. संयोजक गीता बोरा को नियुक्ति किया है।
बात करें मंडल में कार्यकारी सदस्यों की तो ममता मटयालि, किरन मिश्रा, ममता पडलिया, हिमानी पडलिया, रमा तिवारी, सुनिता मनोलिया, भवना कार्की, हेम दुम्का को कार्यकारी सदस्य नियुक्ति किया है।
इधर महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी गठन के बाद हल्दूचौड मंडल के अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का नज खुशी जताते हुए कहा कि महिला मोर्चा की नई नियुक्ति के बाद महिला कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ेगी तथा संगठन की गतिविधियों में तेजी आएगी। जिससे भाजपा की नींव और अधिक मजबूत और शक्तिशाली होगी। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकताओं को संगठन में पदाधिकारी बनाकर संगठन में नए दायित्व की जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति के बदौलत भाजपा 2027 में तीसरी बार सरकार बनाएगी।





