भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत,2027 में बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत,2027 में बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं
लालकुआं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ के पहली बार लालकुआं पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों से 2027 में होने वाले चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
यहाँ लालकुआं पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं वरिष्ठ नेता इस्तकार अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया।
इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने हमेशा अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क बिजली,पानी, रोजगार, को लेकर एतिहासिक काम किए है।
ऐसे में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को समझना चाहिए कि भाजपा ही ऐसा संगठन है जो हर समुदायों को साथ लेकर चलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उनके कार्यकर्ता हैं इसलिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को एकसाथ एकजुट होकर चलना होगा।
उन्होंने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे हुए कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखते हुए मोदी जी का नारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर चलने का कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर आगामी विधानसभा चुनाव में परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी ज्यादा बनती है कि वह पार्टी को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से 2027 में होने वाले चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नफीस खां, मंडल अध्यक्ष असलम अंसारी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गुलाम नबी गामा, जिला कार्यकारणी सदस्य जाकिर अलि खां, मंडल महामंत्री बॉबी संभल सहित कई लोग मौजूद थे।