उत्तराखंड

राहुल गांधी की टिप्पणी पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट नाराज, बोले- उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं

राहुल गांधी की टिप्पणी पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने जताई नाराजगी, बोले- उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के वीर सपूत एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए इसे उत्तराखंड के गौरव, सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय बताया है।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और एकता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले व्यक्तित्व के प्रति सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए।

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि अजीत डोभाल की पहचान किसी राजनीतिक पद या दल से नहीं, बल्कि उनकी दशकों की राष्ट्रसेवा और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण से बनी है। ऐसे व्यक्तित्व पर की गई टिप्पणी केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उत्तराखंड की जनभावनाओं को भी प्रभावित करती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। यहां के अनेक जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा करते iहुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। अजीत डोभाल भी इसी देवभूमि के गौरव हैं। उनके योगदान और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।

डॉ. बिष्ट ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद और आलोचना स्वाभाविक हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा करते समय भाषा की मर्यादा और तथ्यों का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी टिप्पणी के संबंध में उत्तराखंड की जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

विधायक ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अपने वीर सपूतों के सम्मान को लेकर संवेदनशील है। देश की सुरक्षा के लिए समर्पित व्यक्तियों के योगदान को राजनीतिक विवादों से अलग रखते हुए सम्मान दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!