उत्तराखंड

लालकुआं में नारद मोह के साथ रामलीला का शुभारंभ

लालकुआं में नारद मोह के साथ रामलीला का शुभारंभ

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में नगर के अम्बेडकर पार्क में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा आयोजित श्री रामलीला का विधिवत शुभारम्भ मुख्य अथिति क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, विशिष्ट अतिथी पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी राकेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन नारद मोह की रामलीला का सुंदर मंचन किया गया।
रविवार को आयोजित श्री रामलीला का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वह राम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक आदर्श समाज की स्थापना में अपनी भागीदारी निभाये। विशिष्ट अथिति सरदार गुरदीप सिंह और राकेश गुप्ता ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र जी की लीला से हमें असत्य पर सत्य की जीत का जो संदेश मिलता है उसे आज आत्मसात करने की आवश्यकता है। पहले दिन क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा नारद मोह, रावण कुंभकर्ण और विभीषण द्वारा भगवान शिव से वरदान मांगना और राम जन्म का सुन्दर मंचन कर दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बीसी भट्ट ने नगरवासियो से राम यज्ञ में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर नारद के पत्र नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी शिव जी के पात्र वरिष्ठ समाज सेवी राजकुमार सेतिया रहे। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, एडवोकेट हरीश नैनवाल,
धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, राजकुमार सेतिया, डायरेक्टर पान सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रजवार, बॉबी संभल, नंदन सिंह राणा सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

फ़ोटो परिचय- श्री रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ करते विधायक डॉ मोहन बिष्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!