उत्तराखंड

बरेली में मिशन शक्ति 5.0 के तहत निकली भव्य महिला जागरूकता रैली, नारी सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश

बरेली में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत निकली भव्य महिला जागरूकता रैली, गूंजा नारी सुरक्षा और सम्मान का संदेश

बरेली (सत्येंद्र प्रताप सिंह): उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत बरेली में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर एक भव्य संयुक्त महिला जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महिला थाना, चौकी चौराहा से निकाली गई, जिसमें महिला कल्याण विभाग, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान (रजिस्टर्ड, भारत) तथा जिला महिला पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सहभागिता की।

रैली के दौरान हाथों में तख्तियां लिए प्रतिभागियों ने नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति आमजन को जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा, “नारी सुरक्षा और नारी सम्मान ही सशक्त भारत की असली पहचान है। जब बेटी सुरक्षित होगी, तभी समाज सुरक्षित होगा और जब नारी सशक्त होगी, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा।” उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना और समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखते हुए कहा कि नारी का सम्मान केवल एक सामाजिक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सभ्य समाज की पहचान है। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना शासन, प्रशासन और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से महिला उत्पीड़न और भेदभाव के विरुद्ध एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया।

इस जागरूकता रैली में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, जिला महिला कल्याण विभाग से जिला कोऑर्डिनेटर रिंकी सैनी सहित जिला महिला पुलिस प्रशासन एवं महिला थाने का पुलिस बल प्रमुख रूप से मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!