उत्तराखंड

49 व 43 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लालकुआँ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

49 व 43 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लालकुआँ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

डॉ0 मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं  विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग, जुर्म-जरायम की रोकथाम तथा गश्त के दौरान निम्न कार्रवाई की गई

https://www.instagram.com/reel/DaxQjteTfdZ/?igsh=MTBtcjVtcHBxeDU3Nw==

उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल दयाल नाथ, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग, गश्त, जुर्म-जरायम की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र सिद्धार्थ, निवासी वीआईपी गेट, 2 किलोमीटर, थाना लालकुआँ को 2 किलोमीटर सर्विस रोड के पास, लालकुआँ से एक प्लास्टिक के कट्टे में 49 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआँ में FIR No. 114/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त प्रकाश सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता, निवासी खुरिया खत्ता नं. 12, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआँ को खुरिया खत्ता नं. 12, बिंदुखत्ता से एक प्लास्टिक के कट्टे में 43 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआँ में FIR No. 115/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता
कांस्टेबल दयाल नाथ
कांस्टेबल प्रहलाद सिंह

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!