उत्तराखंड

देहरादून में Forever Luxury Fashion Week Season-10 का भव्य आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा

देहरादून में Forever Luxury Fashion Week Season-10 का भव्य आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा

देहरादून। होटल पर्ल एवेन्यू में शनिवार देर रात URS Planner की ओर से आयोजित Mr. & Miss Universe Official 2026 और Forever Luxury Fashion Week Season-10 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंचे 30 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, करीब 12 फैशन डिजाइनरों ने मॉडल्स के जरिए अपनी डिजाइनर ड्रेसेज को रैंप पर प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के आयोजक शेखर चौधरी और सोनम शाह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य मॉडलिंग में रुचि रखने वाले युवाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें और फैशन की दुनिया में आगे बढ़ सकें।

इस दौरान मिसेज उत्तराखंड 2022 की विजेता आंचल पाल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शो डायरेक्टर निशांत सिंह और मैनेजमेंट टीम की शमा शेख, खुशी कौर और सलोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के आयोजक शेखर चौधरी ने पूरी टीम, स्टाफ और रेनबो किटी वैली के सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने विशेष रूप से मिसेज मोहिनी शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि इस शानदार शाम को सफल बनाने में पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!