स्कूटी-कैंटर की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत

स्कूटी-कैंटर की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत।
लालकुआं/पन्तनगर- हल्द्वानी-बरेली राजमार्ग पर लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग- 109 पर दवाई फार्म (केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान) के पास एक तेज रफ्तार कैंटर और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं सूचना पर पहुंची लालकुआं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजदिए हैं।
रविवार की शाम लगभग आठ बजे लालकुआं से किच्छा की ओर स्कूटी संख्या यूके 04/एएन 5112 से जा रहे दो युवक को सीमैप स्थित सुभाष नगर बैरियर के पास कैंटर संख्या यूपी 25/एफटी 1983 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ग्राम पश्चिमी दौलतपुर काठगोदाम निवासी चेतन बिष्ट (18) और भवाली निवासी दीक्षित बिष्ट (24) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि स्कूटी सवार दोनों युवक छिटककर 10-12 फिट दूर जा गिरे। हादसे के बाद एक युवक ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।





