उत्तर प्रदेश

रॉन्ग साइड से आई तेज़ रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 5वीं की छात्रा गंभीर घायल

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
बरेली ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूटी सवार पिता पुत्री को कार ने रॉन्ग साइड से टक्कर मारी।

कक्षा पांच में पढ़ने वाली खुशी गंभीर रूप से हुई घायल।

बच्ची के एक पैर और शोल्डर में हुआ गंभीर फ्रैक्चर।

बच्ची सीबी गंज के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती है।

खुशी की मां सावित्री देवी विद्युत विभाग में कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं।

परिवार रामपुर गार्डन थाना कोतवाली क्षेत्र सिविल लाइंस स्थित हाइडिल कॉलोनी में रहता है।

दिन मंगलवार छात्र बच्ची को उसके पिता स्कूटी द्वारा स्कूल से वापस घर लेकर लौट रहे थे तब इनकम टैक्स ऑफिस बिल्डिंग के पास रामपुर बाग की ओर से आ रही तेज़ गति कार ने रॉन्ग साइड से स्कूटी में टक्कर मार कर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। जिसमें पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्र बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

मामले में परिजनों ने थाना कोतवाली पुलिस को सुचित किया है। घायल बच्ची को तोमर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका उपचार चल रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button