लालकुआं में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआं। यहां ट्रांसपोर्ट नगर से कुछ आगे दो ट्रकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी दीपक पुत्र बैनी ने स्थानीय कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि आज सुबह तड़के उसका भाई धीरज सिंह पुत्र बैनी सिंह उम्र 37 साल, निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, आज सुबह तड़के ट्रेलर धीरज सिंह पुत्र बैनी सिंह निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, खाली वाहन संख्या:-एचआर67फ़-4990 बरेली से लालकुंआ की तरफ आ रहा था।
तभी सामने से शमशान घाट सुभाषनगर से 200 मीटर आगे पंतनगर की ओर सामान से भरा ट्रेलर वाहन संख्या से वाहन संख्या सं० यूपी 25 टीए 6815 जो अनियंत्रित तेज गति व गलत दिशा से आ रहा था, उसके भाई के वाहन से टकराया, जिससे उसके भाई धीरज सिंह वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। और कंडक्टर को भी गंभीर चोंटे आयी है। वाहन भी सामने से क्षतिग्रस्त हुआ है।
उन्होंने तहरीर में लालकुआं कोतवाली पुलिस से आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जोरदार मांग की है। इधर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि पुलिस ने दोनों ट्रकों को जप्त कर लिया, तथा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही घटना का ई-डार भरा गया है।



