लालकुआँ पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, स्कूटी से ले जा रहा था 654 ग्राम चरस

लालकुआँ पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, स्कूटी से ले जा रहा था 654 ग्राम चरस
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआँ ,कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाएं जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 654.10 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी से चरस तस्करी करने जा रहा था। स्कूटी की डिग्गी से पुलिस ने चरस पकड़ी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चले कि मंगलवार देर रात लालकुआँ कोतवाल ब्रजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम बिन्दुखत्ता के खैरानी क्षेत्र में चेकिंग पर थी। इस दौरान पुलिस को एक युवक स्कूटी संख्या UK04AC6511 से आते हुए दिखा दिया जो पुलिस कर्मियों को देखकर अचानक मुड़ने की कोशिश करने लगा।
इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति पुलिस से हेलमेट ना होने की डर से भागने की बात कहने लगा।
लेकिन शक के आधार पर पुलिस ने स्कूटी सवार की तलाशी ली। तो पुलिस को स्कूटी की डिग्गी से 654.10 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनोज रावत पुत्र कुंवर सिंह रावत निवासी बुरथिंग बिरथी थाना नाचनी जिला पिथोरागढ व हाल महादेव कालौनी आरटीओ रोड़ थाना मुखानी हल्द्वानी के रुप में हुई है।
आरोपी ने स्कूटी की नम्बर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी ताकि पुलिस को पता न चल सकें। पुलिस पकड़े गए आरोपी के आपराधिक इतिहास और नशा तस्करी नेटवर्क के लिंकेज की भी जांच कर रहीं हैं।
इधर कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही पुलिस टीम में बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज गौरव जोशी, कांस्टेबल दयालनाथ मौजूद थे।



