चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का हल्लाबोल, BJP के खिलाफ नारेबाजी और सुंदरकांड पाठ

कांग्रेस का प्रदर्शन, 11 बार सुंदरकांड का पाठ पढ़कर भाजपा के खिलाफ जताया विरोध, भाजपा को बताया चांदा चोर।
रिर्पोट- गौरव गुप्ता
लालकुआँ, आयोध्या के श्रीराम मदिंर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा, दान चोरी का मामला अब पूरी तरह गरमा चुका है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आज कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिन्दुखत्ता के घोड़ानाला स्थित शिव मंदिर में 11 बार सुंदरकांड पाठ पढ़कर कर विरोध जताया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बताते चले कि यहाँ बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप बर्थायल के नेतृत्व एकत्रित दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने बिन्दुखत्ता के घोड़ानाला स्थित शिवमंदिर में 11 बार सुंरदकांड पाठ पढ़कर विरोध जताया।इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर काग्रेंस नेता हरेन्द्र बोरा ने कहा कि भगवान् बद्रीनाथ और भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए चढ़ावे में अनियमितता एवं चोरी की घटनाएं अत्यंत गम्भीर विषय है। जिससे देशभर के रामभक्तों की भावनाएँ आहत हुई हैं।
यह भी देखें,👇
https://www.instagram.com/reel/DahrZ4lTRjD/?igsh=Mzc0c2JxemI2aHA4
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए तथा दोषी पाए जाने पर चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इधर कांग्रेस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वंय को रामभक्तों की सबसे बड़ी हितैषी बताती हैं।
लेकिन पहले राममंदिर और फिर उत्तराखण्ड का बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
जिससे आम जनता का विश्वास कमजोर हो रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच किसी स्वत्रंत एंजेसी से कराई जाए,तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही हैं। जबकि धार्मिक स्थलों की व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर के अध्यक्ष के इस्तीफे की भी मांग की।



