उत्तराखंड

नगर निगम के भाजपा पार्षद संजय पाडे समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।

नगर निगम के भाजपा पार्षद संजय पाडे समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

हल्द्वानी निवासी योगिता जोशी ने अपने पार्षद पति संजय पाडे, ससुर रमेश पाडे, सास निर्मला पाडे और देवर विनोद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया है।

पीड़िता स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत पीएचसी खेड़ा देवला में कार्यरत हैं।

इधर तहरीर के अनुसार योगिता का विवाह 10 मई 2024 को गौजाजाली लाइन नम्बर 17 निवासी संजय पाडे के साथ हुआ था। विवाह में वधू पक्ष ने ₹5 लाख नकद और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज के ताने दे रहें थे।

गौजाजाली लाइन नम्बर 7 वार्ड संख्या 60 निवासी पार्षद पति संजय पाडे लगातार योगिता पर अपना पूरा वेतन ससुराल वालों को सौपने का दबाव बनाता था। 12 सितम्बर 2025 की सुबह जब योगिता रसोई में नाश्ता बना रही थी तब पति, सास, ससुर और देवर ने उसे घेर लिया। चारों ने गाली गलौज करते हुए मायके से ₹10 लाख अतिरिक्त लाने को कहा।

उसके साथ मारपीट की गई और धमकी दी कि रकम न मिलने पर संजय की दूसरी शादी कर देगें। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दहेज एक्ट में नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Max
Oplus_16908288

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button