उत्तराखंड

शिव सेना ने किया पंजाबी समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा का भव्य स्वागत

शिव सेना ने किया पंजाबी समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा का भव्य स्वागत

हल्द्वानी
प्राचीन शिव सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक एवं समाजसेवी हरिमोहन अरोड़ा को पंजाबी जनकल्याण समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में आज शिव सेना, हल्द्वानी द्वारा मंगल पड़ाव स्थित एक प्रतिष्ठान में भव्य स्वागत किया गया। शिव सैनिकों एवं व्यापारियों ने फूल-मालाओं के साथ हरिमोहन अरोड़ा का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर हरिमोहन अरोड़ा ने कहा कि वे समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। शिव सैनिकों एवं व्यापारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अरोड़ा जी के नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

स्वागत कार्यक्रम में … शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, कुमाऊँ मंडल सचिव पदमपाल, जिला संगठन मंत्री अशोक सिंधी ,जिला सलाहकार सुशील गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,महानगर सचिव सुनील गुप्ता, महानगर प्रचार सचिव पूरन सागर, पवन नागर ,सूरज जोली,पिंटू साहू, शिवम जायसवाल, राधे साहू राजू गुप्ता जितेंद्र नागर, महेश चौधरी,अर्जुन सक्सेना ,आनंद गुप्ता, निहाल सक्सेना मुकेश सागर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button