सेवा, संघर्ष और संगठन के भरोसे मैदान में विनोद पाण्डे! व्यापारियों से मांगा विश्वास का साथ !

सेवा, संघर्ष और संगठन के भरोसे मैदान में विनोद पाण्डे! व्यापारियों से मांगा विश्वास का साथ !
लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं के चुनावी माहौल के बीच कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद पाण्डेय ने व्यापारियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यापारियों की ताकत, सम्मान और अधिकारों की आवाज है, जिसे मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
निर्वर्तमान उपसचिव एवं पूर्व प्रचार मंत्री रहे विनोद पाण्डेय ने अपने चुनाव अभियान में “सेवा, समर्पण, संघर्ष और संगठन” को मूल आधार बताते हुए व्यापारियों से समर्थन और विश्वास मांगा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से व्यापारियों के सुख-दुख में सहभागी बनकर उन्होंने संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है और आगे भी पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ व्यापारियों की आवाज बनकर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज व्यापार जगत अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे समय में जरूरी है कि व्यापारी एकजुट होकर अपने संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। “व्यापारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब संगठन मजबूत होगा तभी व्यापार और व्यापारी दोनों सुरक्षित एवं समृद्ध होंगे।
विनोद पाण्डेय ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो संगठन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि व्यापारियों का आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी असली ताकत है। “नए सोच, नए प्रयास और बेहतर भविष्य” के संकल्प के साथ वह व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
चुनावी माहौल के बीच विनोद पाण्डेय की यह भावनात्मक अपील व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कई व्यापारी इसे संगठन में अनुभव, ईमानदारी और समर्पण की आवाज के रूप में देख रहे हैं।



