बरेली के हुसैन बाग में आयुष्मान कार्ड शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया योजना का लाभ

रिपोर्टर नाजिम अली
बरेली: हुसैन बाग में लगा आयुष्मान कार्ड शिविर, स्थानीय नागरिकों ने उठाया योजना का लाभ
बरेली। नगर के बाकरगंज हुसैन बाग (वार्ड संख्या 31) में स्थानीय निवासियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए और सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाया।
शिविर का आयोजन वार्ड 31 के पार्षद अब्दुल सलीम उर्फ ‘पप्पू पार्षद’ की पहल पर किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण और कार्ड वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराया गया।
इस जनहितकारी कार्य में वार्ड अध्यक्ष शादाब खान ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्थानीय जनता का पूरा सहयोग किया। उन्होंने शिविर में आए नागरिकों को फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज जुटाने और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देने में मदद की।
शिविर में कार्ड बनवाने पहुंचे स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पार्षद अब्दुल सलीम और वार्ड अध्यक्ष शादाब खान का आभार व्यक्त किया। नागरिकों का कहना था कि वार्ड स्तर पर इस तरह के शिविर लगने से उन्हें दूर-दराज के दफ्तरों के चक्कर काटने से राहत मिली है और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सीधे घर के पास मिल सका है।



