अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, 6 वाहन सीज; एक तस्कर गिरफ्तार

एक्शन में वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत “अवैध लकड़ी से लदे 6 वाहनों को पकड़कर किया सीज” तस्करों की धरपकड़ जारी”मचा हडकंप।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआँ बरसाती मौसम का फायदा उठाकर जंगलों से लकड़ी काटकर ले जा रहे वन तस्करों के खिलाफ तराई पूर्वी वन प्रभाग डिवीजन की डौली रेंज की वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
वन विभाग की टीम ने अलग अलग जगहों से सागौन,सेंमल,लिप्टिस सहित अन्य प्रकार लकड़ी से लदे 6 वाहनों को पकड़ा है जिसे वन तस्करों द्वारा अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। इस दौरान वन विभाग ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।इस कार्यवाई से वन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर वन विभाग ने पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर फरार वन तस्करों के खिलाफ वन अपराध के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस कार्यवाई में वन विभाग ने लगभग 6 लाख रुपये की लकड़ी पकड़ीं है। इस कार्यवाई से वन तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।
बताते चले कि तराई पूर्वी वन प्रभाग डिवीजन के जंगलों से वन विभाग की लाख कोशिशों के बाबजूद लकड़ी तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग लकड़ी तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाई करने में जूटा हुआ है फिर भी वन तस्कर जंगलों से लकड़ी काटकर ले जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो जंगलों के आसपास रहने वाले लोग और वन विभाग के कुछ कर्मचारी शामिल बताये जा रहे हैं।
इसी कड़ी में पिछले बीते एक सप्ताह के भीतर तराई पूर्वी वन प्रभाग डिवीजन की डौली रेंज के नवनियुक्त वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने वन तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाई करते हुए सगौन, सेंमल,लिप्टिस सहित अन्य लकड़ी से लदे 2 केंटर,3 पिकअप, 1 आईसा ट्रक को पकड़ा है। जिसे वन तस्करों द्वारा अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ी गई लकड़ी की किमत लगभग 6 लाख रूपये बताई जा रही हैं। वन विभाग ने पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर तस्करों के खिलाफ वन अपराध के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।
इधर डौली रेंज के नवनियुक्त वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में डौली रेंज में वन विभाग टीम द्वारा अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पिछले एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन से वाहनों को पकड़ा है जिसमें सगौन, सेंमल, लिप्टिस सहित अन्य लकड़ी बरामद हुई है।
उन्होंने कहा कि सभी वाहनों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि यहां कार्यवाही आगे भी लगातार इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध लकड़ी तस्करी का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



