हिंदू हृदय सम्राट व समाजसेवी मोहित नाथ गोस्वामी जी के जन्मदिन पर समर्थकों में भारी उत्साह, क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं

हिंदू हृदय सम्राट व समाजसेवी मोहित नाथ गोस्वामी जी के जन्मदिन पर समर्थकों में भारी उत्साह, क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं
लालकुआं से संवाददाता गौरव गुप्ता
हिंदू अस्मिता और सनातन मूल्यों के सजग प्रहरी, हिंदू हृदय सम्राट मोहित नाथ गोस्वामी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लालकुआं शहर के हर सुख-दुख के सच्चे साथी और प्रमुख समाजसेवी के रूप में पहचाने जाने वाले मोहित नाथ गोस्वामी जी को सुबह से ही बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता की रक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए लोगों ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। लालकुआं शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा दलों और धर्मप्रेमियों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षोल्लास प्रकट किया और मिष्ठान वितरण किया।
स्थानीय नागरिकों व समर्थकों का कहना है कि मोहित नाथ गोस्वामी जी हमेशा जनता के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। उनका ओजस्वी नेतृत्व समाज को सदैव एक नई दिशा और सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करता है।
सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक दिनभर बधाई संदेशों का दौर चलता रहा। सभी शुभचिंतकों ने एक स्वर में प्रभु श्री राम और देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि वे दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें और उनका मार्गदर्शन समाज को निरंतर मिलता रहे।



