उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नर्मदा में किया स्नान, ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक

श्राद्ध पक्ष के प्रथम दिन राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नर्मदा में लगाई डुबकी, ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग में किया जलाभिषेक
बरेली / ओंकारेश्वर (रिपोर्टर: सतेन्द्र प्रताप सिंह):
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने पितृ पक्ष के प्रथम दिन मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई।

जन कल्याण, सुख-समृद्धि, आत्मशुद्धि तथा पितृ तृप्ति की कामना के साथ पदाधिकारियों ने पवित्र नर्मदा जल से भगवान ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का विधि-विधान से जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जन-जन के जीवन से संकट, बाधाओं और पितृ दोष से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि जन समस्याओं के निवारण और पितरों की मुक्ति की कामना को लेकर आज नर्मदा स्नान कर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए गए हैं। उन्होंने पौराणिक महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रथम श्राद्ध स्थली मां नर्मदा के तट पर त्रिशूल भेद और इंद्र गया जैसे पावन तीर्थ स्थित हैं, जहां ब्रह्मांड का पहला श्राद्ध संपन्न हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि मां नर्मदा के दर्शन मात्र से पापों का शमन होता है। श्राद्ध पक्ष के दिनों में यहां स्नान एवं तर्पण करने से तन, मन और आत्मा शुद्ध होती है तथा व्यक्ति को पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान संस्थान के अन्य सहयोगी व श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!