उत्तराखंड

लालकुआं में शीबू बनीं महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

लालकुआं में शीबू बनीं महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टि बिष्ट ने महिला कांग्रेस की प्रदेश ज्योति रौतेला के निर्देश पर लालकुआं नगर में शीबू को महिला कांग्रेस का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर शीबू ने बताया कि महिला कांग्रेस में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के साथ ही संगठन को मजबूत किया जायेगा।

शीबू को महिला कांग्रेस का नगर अध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टि बिष्ट, जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल ,नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा,रवि शंकर तिवारी, नन्दन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता, ब्लॉग अध्यक्ष पुष्कर दानू, शाहिद अहमद,रजनीश कुमार सहित आदि ने खुशी जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button