उत्तराखंड

दधीचि देहदान समिति हरिद्वार के कार्यकर्ताओं का जन जागरण का भगीरथ प्रयास रंग ला रहा

 

 

 

 

नव वर्ष विक्रम संवत 2081 के प्रथम पावन दिन नवरात्र पर मातृ शक्ति द्वारा लिया गया नेत्रदान, अंगदान और देहदान का संकल्प

 

चैत्र नवरात्र के प्रथम पावन दिवस पर शिवालिक नगर निवासी बहन मंजु बालियान, बहन अंजू अरोड़ा, बहन  आरती निगम, रविकांत गुप्ता और मदन सिंह यादव द्वारा दधिचि देहदान समिति के माध्यम से नेत्रदान,अंगदान देहदान का अपने परिवार के समक्ष शुभ संकल्प लिया गया।

 

बहन मंजू बालियांन उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। वह समाज सेवा के विभिन्न आयामों जैसे वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सेवा, अनाथ आश्रम, ग्रामीण महिलाओं की काउंसलिंग,गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा आदि कार्यों से जुड़ी हुई है जिसके लिए उन्हें विभिन्न मंचों से पुरस्कृत भी किया गया है।

 

बहन अंजू अरोड़ा पंजाबी समाज के फुलकारी पंजाबी महिला ग्रुप की प्रमुख सदस्य हैं जो समाज सेवा के अनेक कार्यों जैसे रक्तदान शिविर, कुष्ठ रोगियों की सेवा, गौ सेवा, वृद्ध आश्रम आदि में सक्रिय रूप से अपना योगदान करता रहता है। बहन आरती निगम स्कूल में शिक्षिका एवं काउंसलर के पद पर कार्यरत हैं।

 

रविकांत गुप्ता जी महाराज अग्रसेन समाज शिवालिक नगर सिडकुल के अध्यक्ष हैं। मदन सिंह यादव बी एच आई एल से सेवानिवृत हैं और भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे हैं।

 

आज नवरात्र के इस पावन अवसर पर मातृशक्ति एवं समाज द्वारा मानव सेवा के निमित्त किया गया यह पुनीत संकल्प कार्य वास्तव में अनुकरणीय है। आशा है कि इनके इस कार्य से प्रेरित होकर समाज के सभी वर्ग आगे आएंगे।

 

समिती के अध्यक्ष सुभाष चंद्र चांदना ने बताया कि अब समाज के व्यक्ति नेत्रदान,अंगदान,देहदान के लिए लोग जागरुक हो रहे हैं, और संकल्प पत्र भर रहे हैं, कहा कि जो भी व्यक्ति नेत्रदान अंगदान या देहदान के इच्छुक हैं वह इन मो• नं• से

9410326582,94111111675,9410395622 पर संपर्क कर सकते हैं।

समिति से कोई भी दायित्व धारी उनके घर जाकर संकल्प फॉर्म भरवाएंगे इसमें परिवार के दो सदस्यों की सहमति एवं जानकारी अति आवश्यक है ताकि मृत्यु उपरांत संकल्प व्यर्थ न जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button