उत्तराखंड

LBS कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष प्रत्याशी हिमांशु सुयाल ने विरोधियों पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप

हल्दूचौड़ LBS कॉलेज छात्रसंघ चुनाव”अध्यक्ष पद प्रत्याशी हिमांशु सुयाल ने विरोधियों पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप, दर्ज कराई शिकायत।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

लालकुआं, के हल्दूचौड़ लाल बहादुर शास्त्री (LBS) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।कल होने वाले चुनाव के बीच अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हिमांशु सुयाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यहाँ ​मीडिया से बातचीत करते हुए हिमांशु सुयाल ने कहा कि महाविद्यालय के छात्रों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत तय है। इसी बौखलाहट में विरोधी उनका दुष्प्रचार कर रहे हैं। हिमांशु का आरोप है कि सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स और अनजान नंबरों के ज़रिए उनकी तस्वीर (DP) का गलत इस्तेमाल कर छात्राओं को गलत संदेश भेजे जा रहे हैं।

हल्दूचौड़ चौकी में दी तहरीर

​हिमांशु सुयाल ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में लिखित शिकायत/तहरीर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि दिवाली के समय आतिशबाजी वाले गन/पटाखों के इस्तेमाल से जुड़े एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ में पेश कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

​ चुनाव जीतने पर इन मुद्दों को प्राथमिकता देने का दावा

​अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए अध्यक्ष पद प्रत्याशी हिमांशु सुयाल ने कहा कि चुनाव जीतने पर वे निम्नलिखित प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे।

​एम.ए. (M.A.) की कक्षाएं शुरू कराना: महाविद्यालय को स्थाई मान्यता न मिलने के कारण एम.ए. के विषय शुरू नहीं हो पा रहे हैं। वे शासन-प्रशासन से वार्ता कर स्थाई मान्यता दिलवाने का प्रयास करेंगे।

​महाविद्यालय का रख-रखाव: वर्ष 2022-23 के बाद से महाविद्यालय परिसर में पेंटिंग व सौंदर्यीकरण का कार्य रुका हुआ है, जिसे जल्द पूरा कराया जाएगा।

​छात्रों से समर्थन की अपील

​हिमांशु सुयाल ने कल 29 तारीख को होने वाले मतदान में बैलेट नंबर-2 पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए सभी छात्र-छात्राओं का एकजुट समर्थन और सहयोग आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!