उत्तराखंड

पनियाला गांव में हिंदू रक्षा दल जिलाध्यक्ष को गोली, सोमवार रात के विवाद से जुड़ा मामला

हिन्दू रक्षा दल जिलाध्यक्ष को मारी गोली

संवाद्दाता- संदीप चौधरी

रुड़की, के पनियाला गांव में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को गोली मार दी गई। गोली लगते ही विशाल चौहान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल विशाल चौहान को संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब सात बजे विशाल चौहान पनियाला गांव में मौजूद थे। इसी दौरान युवक वहां पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली विशाल चौहान के कंधे में लगी।

गोली चलने की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ ही हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं इस गोलीकांड की कड़ी सोमवार रात हुए विवाद से भी जुड़ी बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मेले के दौरान विशाल चौहान और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसी विवाद के अगले दिन गोली चलने से पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है।घायल विशाल चौहान ने एक पार्टी से जुड़े दो नेताओं के समर्थकों पर उन्हें गोली मरवाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है।

कि सोमवार रात हुए विवाद के दौरान उन्हें धमकी भी दी गई थी। हालांकि इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। गोलीकांड की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल पुलिस सोमवार रात के विवाद से लेकर मंगलवार शाम हुई फायरिंग तक की पूरी कड़ी खंगाल रही है। सीओ रुड़की ओशिन जोशी का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!