देहरादून की इस वक्त की बड़ी खबर! निलंबित IAS अरेस्ट
राम विलास यादव को विजिलेंस ने किया अरेस्ट

Big news of this time of Dehradun! Suspended IAS Arrest
देहरादून की इस वक्त की बड़ी खबर-
ब्रेकिंग उत्तराखंड: अफसर ने किए ट्रांसफर! मंत्री ने किया निरस्त, आदेश
सूबे में हुई एक वरिष्ठ आईएएस की गिरफ्तारी,
निलंबित आईएएस अधिकारी राम विलास यादव हुए गिरफ्तार,
बड़ी खबर: उत्तराखंड शासन ने इस IAS अधिकारी को किया सस्पेंड
निलंबित आईएएस राम विलास यादव को विजिलेंस ने किया अरेस्ट,
विजिलेंस डायरेक्टर अमित सिन्हा ने की पुष्टि,
ब्रेकिंग: 7 इंस्पेक्टरों के अन्य जिलो में किए गए ट्रांसफर: DIG नगन्याल
आज दोपहर 12.45 बजे विजिलेंस ऑफिस पहुंचे थे आईएएस राम विलास यादव पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया।
विस्तार से…
यादव की गिरफ्तारी से नौकरशाही में भारी हलचल देखी जा रही है। बुधवार को विजिलेंस ने यादव से करीब आठ घण्टे पूछताछ की। यादव से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे है। लखनऊ व देहरादून में यादव ने करोड़ों की संपत्ति बनाई। हाल ही में विजिलेंस ने यादव के कई ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों रुपए मूल्य की चल अचल संपत्ति का पता लगाया था।
बुधवार की दोपहर हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद आईएएस रामविलास यादव बुधवार को विजिलेंस के दफ्तर पहुंचे। दोपहर 1 बजे विजिलेंस के दफ्तर में जाने से पहले रामविलास यादव ने मीडिया से कोई बात नहीं की। आय से अधिक संपत्ति केमामले में घिरे रामविलास के साथ उनके वकील भी थे। यादव के आते ही सुरक्षा कर्मियों ने गेट बन्द कर दिया।
गौरतलब है कि रामविलास यादव 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विजिलेंस के गाजीपुर, लखनऊ, गाजियाबाद व देहरादून में पड़े छापे में करोड़ों रुपए मूल्य की चल अचल संपत्ति का पता चला है।
सपा सरकार के समय यादव लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव भी रहे। लेकिन 2019 में उत्तराखंड आ गए। यहां भी छह साल तक समाज कल्याण विभाग में जमे रहे।