उत्तराखंडराजनीति

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार पर हिटलर शाही का आरोप! राष्ट्रपति से सरकार भंग करने की करी मांग

केंद्र सरकार का पुतला दहन कर, बढ़ती मंहगाई को रोकने की, करी मांग

डोईवाला- (आशीष यादव)- देश में बढ़ती महंगाई ओर डीजल, पेट्रोल के आसमान छूते दामों को लेकर आज उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। वही डोईवाला में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट व कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व मे सरकार का पुतला दहन कर महगाई का विरोध किया।

इस दौरान कॉंग्रेस नेता मोहित उनियाल ने कहा कि जिस तरह सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में नामात्र कटौती कर वाहवाही लूटने की कोशिश की है, यह सिर्फ जनता के साथ छलावा है। केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार पूरी तरह फैल चुकी है, ओर नैतिकता के आधार पर सरकार को स्तीफा दे देना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर हिटलर शाही का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति से सरकार भंग करने की भी मांग करी। ताकि बढ़ती महंगाई पर रोक लग सके।

कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि जनता पूरी तरह केंद्र सरकार से मायूस होती जा रही है, आज पेट्रोल डीजल के साथ रसोई गैस के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इससे घरों का बजट लगातार बिगड़ रहा है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है। और सरकार से इस्तीफा देने की मांग करती है।

प्रदर्शन के दौरान मनोज नौटियाल अध्यक्ष गन्ना समिति, ताहिर अली, राजवीर सिंह खत्री कांग्रेस नगर अध्यक्ष, सागर मनवाल, मोहित नेगी, रंजीत सिंह, गौरव मल्होत्रा, संजय खत्री, बलविंदर सिंह, अकरम अली, करतार नेगी, नीरज त्यागी, अजय रावत, नवीन मिश्रा, सुनिता देवी, राजन थापा, सोनिका कुडियाल, राहूल सैनी, सोनी कुरैशी, नईम अहमद, उस्मान अली, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button