उत्तराखंड

कोर्ट में मुकदमा जारी, फिर भी 30 लोगों के नाम कर दी विवादित जमीन की रजिस्ट्री! पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार,

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह

विवादित जमीन का तीस लोगों के नाम बैनामा,, कोर्ट में मुकदमा चलने के दौरान विपक्षिगणों ने तीस लोगों को अलग अलग प्लॉट बनाकर कर दी विवादित जमीन की रजिस्ट्री इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कलारी निवासी करामत अली ने एसएसपी बरेली को रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रार्थना पत्र भेजकर लगाई गुहार,, रविवार होने के कारण पुलिस ऑफिस पहुंचे फरियादी की कप्तान से मुलाकात नहीं हो सकी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में करामत अली ने बताया कि उनका इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित एक प्लॉट को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है,, यह कि विपक्षिगणों ने उक्त जमीन की अवैध रूप से बिक्री कर प्लॉटिंग कर दी गई है।

जमीन खरीदने वाले विपक्षी वादी करामत पर झूठा आरोप लगाकर कोर्ट से पक्षकार बनाए जाने हेतु भेजे गए सम्मन को फर्जी बताते हुए वादी पर ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी मांगने का आरोप लगा रहें हैं।

जबकि विवादित जमीन से संबंधित मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है,, खुद पर झूठे आरोपों को निराधार बताते हुए वादी करामत अली ने एसपी महोदय बरेली को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

https://www.instagram.com/reel/DanG5MGzsNe/?igsh=eDVwdDliYXRpZndq

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button