31 मई के व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बाजार में बढ़ी सरगर्मी

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआँ 31 मई को होने वाले प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल नगर कार्यकारिणी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।भीषण गर्मी में भी अध्यक्ष,महामंत्री, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष और संगठन मंत्री के पदों के प्रत्याशियों ने नगर के मुख्य बाजार सहित कई जगहों में व्यापारियों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। 31 मई को होने वाले व्यापार मंडल चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। नगर व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष,महामंत्री, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संगठन मत्री के छ: पदों में चुनाव होना है। जबकि पूर्व में नामांकन वापसी की प्रक्रिया के दौरान महिला उपाध्यक्ष ,उपसचिव, प्रचार मंत्री और महिला सचिव में एक ही नामांकन के चलते सभी निर्विरोध चुने गए।
अगर बात अध्यक्ष पद की जाए तो इस पद पर लालकुआँ के निवर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट पूरे जोश के साथ मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने आज अपने भारी समर्थकों के बीच मैन बाजार, ट्रासपोर्ट नगर, हाथीखाना, बंगाली कालौनी सहित 25 एकड़ रोड पर डोर टू डोर जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने दावा किया है कि इस बार तो पिछली बार से भी ज्यादा समर्थन उन्हें व्यापरियों का मिल रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर दिन रात सेवा करने के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूं।जिसका लाभ मुझे उनके वोट के रूप में मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की की है।



