उत्तराखंड

ऊखीमठ में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अपनी दो मागो को लेकर किया गया केदारनाथ धाम की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में धरना-प्रदर्शन मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी रूद्रप्रयाग द्वारा अपनी दो निजी मांगों को लेकर केदारनाथ धाम की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया वहीं उप जिलाधिकारी ऊखीमठ के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा गया।

बता दें कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति में 300 से अधिक कर्मचारी पिछले कई सालों से अस्थाई कार्मिकों में अपनी सेवा दे रहे हैं। इनमें से कुछ कर्मिक 27 से अधिक सालों अस्थाई कर्मिक है ऐसे में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा समस्त कार्मिकों के हित में केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति व पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया वहीं उनकी दो मुख्य मांगों पहली यह है।

1- मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अस्थाई कार्मिकों को स्थाई किया जाए

2 श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सेवा नियमावली को शून्य घोषित किया जाए
इन दोनों मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी अपना समर्थन दिया और कहा कि इन समस्याओं का समाधान तत्काल रूप से होनी चाहिए जिसके लिए व हर समय प्रयासरत रहते अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा यह भूमि केदारघाटी की है जहां पर बहुत सारे पढ़ें लिखे बेरोजगार युवा अभी भी नोकरी की तलाश में लगे हैं और कुछ युवाओं द्वारा केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति में नौकरी की जा रही है लेकिन अभी भी व अस्थाई कार्मिकों के तौर पर है।

वहीं पूर्व विधायक मनोज रावत ने 300 से अधिक अस्थाई कार्मिकों के हित में कहा कि सरकार को जल्द से जल्द सोचना चाहिए कि जो कर्मिक इतने सालों से नौकरी कर रहे हैं उनको अभी तक स्थाई नहीं किया गया न ही नये कर्मचारियों की भर्ती हो रही है जिसके लिए उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा इन दोनों समस्याओं का समाधान जल्द से नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह आन्दोलन बड़ा किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस कमेटी के पी सी सी मेमर आंदन सिंह रावत व जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष बंसती रावत ने कहा कि यह भूमि बाबा केदार की है जहां पर उषा अनिरुद्ध की शादी हुई है और ऐसे भूमि में इस प्रकार की समस्या होना बहुत ही शर्मशार करनी वाली है।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति में कर्मचारी के साथ बाजगीरी को भी अपना अधिकार मिलना चाहिए जो कि अभी तक नहीं मिला है कहा कि जितना अधिकार मंदिर समिति के पुजारियों कर्मचारी को मिलता है उतना ही अधिकार बाजगीरी लोगों को भी मिलेगा उनका भी एक नामित सदस्य होना चाहिए जो उनकी अवाज को आगे बढ़ाए ।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष कुलदीप कण्डारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, विनोद राणा, आचार्य संतोष त्रिवेदी, हरीश गुसाई, कर्मबीर सिंह कुंवर, कैलाश पुष्पवान, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश प्रसाद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!