उत्तराखंड

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से साइबर ठगी, पुलिस की तत्परता से ₹2.62 लाख वापस

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह 

रिटायर्ड बैंक मैनेजर के खाते से ढाई लाख रुपए से ज्यादा रकम का साइबर फ्रॉड। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर तत्काल हुईं कार्यवाही में दो लाख बासठ हजार सात सौ आठ रुपए की रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

दिन शुक्रवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे बैंक ऑफ बड़ौदा के रिटायर्ड बैंक मैनेजर कोतवाली क्षेत्र निवासी अरुण कुमार शर्मा पुत्र कृष्णानंद शर्मा ने स्वयं उपस्थिति होकर साइबर सेल के निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली आदेश कुमार व उप निरीक्षक करन सिंह से द्वारा उनकी त्वरित सहायता व शालीन व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनका सम्मान किया।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल के निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली आदेश कुमार उप निरीक्षक करन सिंह व कांस्टेबल दीपक कुमार पुलिस टीम को पांच हजार रुपए पुरस्कार धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

बरेली पुलिस ने आमजन मानस से अपील की है कि अज्ञात लिंक कॉल ऐप की वास्तविकता जाने बिना डाउनलोड न करें। साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाने की स्थिति में तत्काल हेल्प लाइन नंबर वन नाइन थ्री जीरो या नजदीकी साइबर सेल थाना से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button