उत्तराखंड

कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा काग्रेंस आमने सामने” भाजपा का दावा मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व तय करेगा मंत्रीमंडल का विस्तार, कांग्रेस का आरोप मुख्यमंत्री नही करना चाहते मंत्रीमंडल का विस्तार

कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा काग्रेंस आमने सामने” भाजपा का दावा मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व तय करेगा मंत्रीमंडल का विस्तार, कांग्रेस का आरोप मुख्यमंत्री नही करना चाहते मंत्रीमंडल का विस्तार।

रिपोर्टर- गौरव गुप्ता।लालकुआँ

उत्तराखंड मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर भाजपा काग्रेंस आमने सामने आ गए हैं काग्रेंस ने उत्तराखंड मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर जहां प्रदेश सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए है तो वही भाजपा ने इसे शीर्ष नेतृत्व का निर्णय बताया,फिलहाल दोनों ही दलों में जुबानी जंग बरकरार है।

यहाँ काग्रेंस युवा नेता एंव किसान काग्रेंस के प्रदेश महासचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा पार्टी में चल रही गुटबाजी के चलते मुख्यमंत्री समझ नहीं पा रहे हैं कि किसे मंत्री बनाएं और किसे नही जिसके चलते मुख्यमंत्री मंत्रीमंडल का विस्तार नही करना चाहते।

उन्होंने कहा कि पिछले चार साल बीत चुके हैं लेकिन सरकार की कैबिनेट अब तक अधूरी है। मुख्यमंत्री के पास 6 से अधिक मंत्रीपद है। ऐसे में इस पदों में एक व्यक्ति द्वारा कितना ध्यान दिया जा रहा होगा। यह अपने आप में बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मंत्रीमंडल ना होना कहीं ना कही प्रदेश के विकास की रफ़्तार को काम करता है। उन्होंने कहा कि जब एक आम आदमी अपने काम के लिए कैबिनेट मंत्री से नही मिल पता है तो मुख्यमंत्री से कैसे मिल पाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते मंत्रीमंडल का विस्तार नही किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्च पर फैल बताया।

इधर भाजपा नैनीताल के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने काग्रेंस के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि काग्रेंस सिर्फ अफवाह फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केबिनेट विस्तार का निर्णय मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व का है कब और किस दिन होगा वह संगठन और सरकार तय करेगी।

उन्होने कहा कि मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर चिंतन चल रहा है जल्द ही इसका परिणाम लोगों को देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां को छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूद उत्तराखण्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिसका परिणाम है कि लोकसभा चुनाव हो या फिर नगर निकाय चुनाव, या फिर पंचायत चुनाव सभी चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच और विकास पर मोहर लगाकर भाजपा को जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि काग्रेंस 2027 के चुनाव में दूर तक नहीं है।जिसके चलते भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!