उत्तराखंड

संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी, लालकुआं की सियासत में हलचल…

संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी, लालकुआं की सियासत में हलचल…

पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ, देहरादून में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने दिलाई सदस्यता; लालकुआं विधानसभा में चुनावी तैयारियों के बीच वापसी को अहम माना जा रहा है।

संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी, लालकुआं की सियासत में हलचल।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

लालकुआं, विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ महिला नेत्री एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी को लालकुआं की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनकी वापसी से स्थानीय कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने और क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

संध्या डालाकोटी की क्षेत्रीय पकड़ और राजनीतिक अनुभव आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनकी वापसी के साथ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!