उत्तराखंड

अम्बेडकर पार्क में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, लिया मूल्यों की रक्षा का संकल्प।

अम्बेडकर पार्क में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, लिया मूल्यों की रक्षा का संकल्प।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

​लालकुआं, नगर के वार्ड नम्बर एक स्थित अम्बेडकर पार्क में गुरुवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर युवाओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ ली।

​ यहाँ अम्बेडकर युवा जन सेवा समिति के बैनर तले किया गया। समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे युवाओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी ने देश की प्रस्तावना के प्रमुख मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—की रक्षा करने का संकल्प लिया।

​ इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने भारतीय संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा, इसके अधिकारों व कर्तव्यों के महत्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र और सामाजिक समरसता के लिए संविधान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

इस दौरान मुख्य रूप से भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार, समाजसेवी संजय सिंह, गौरव गुप्ता, मजाहिर खांन व दीपक कुमार समेत कई स्थानीय नागरिक व युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!