समाचार पत्र के 19 वर्ष पूर्ण होने पर विचार गोष्ठी आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता को बताया लोकतंत्र की ताकत

रिपोर्ट गौरव गुप्ता।
लालकुआं। समाचार पत्र के सफलतापूर्वक 19 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारिता की बदलती भूमिका, सामाजिक सरोकार, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा डिजिटल दौर में क्षेत्रीय पत्रकारिता के समक्ष खड़ी चुनौतियों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चन्द्रिका बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सोमेश्वर यति महाराज, पूर्व विधायक नवीन दुमका, दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर, ग्राम प्रधान कमलेश चंदोला , वरिष्ठ नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता, संध्या डालाकोटी, प्रचारिका बाई , महात्मा आलोकानंद तथा गोपीनाथ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाचार पत्र के 19 वर्षों के गौरवपूर्ण पत्रकारिता सफर की सराहना की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। क्षेत्रीय समाचार पत्र आमजन की आवाज बनकर स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल मीडिया के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच पत्रकारिता का स्वरूप लगातार बदल रहा है। ऐसे दौर में समाचारों की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और तथ्यपरकता बनाए रखना पत्रकारों के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में क्षेत्रीय समाचार पत्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
अतिथियों ने समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संपादक अजय उप्रेती को 19 वर्षों की सफल पत्रकारिता यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सासद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती , जीवन कबडवाल ,बीना जोशी , मीना रावत , पत्रकारो में बीसी भट्ट, राजेश नेगी, प्रकाश जोशी, रमाकांत पंत, भोला गुरु, हरीश भट्ट, तिलकधारी, शैलेन्द्र कुमार, भुवन रुवाली और गीता भट्ट , मुकेश कुमार , गौतम भट्ट, गौरव गुप्ता , मुजाहिर खान , अजय अनेजा , रिम्पी बिष्ट , देवेंद्र भंडारी सहित अनेक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।



