उत्तराखंड

गंगोलीहाट विधानसभा सीट पर भाजपा नेता विजय चंद्र ने पेश की प्रबल दावेदारी, गिनाए सरकार के विकास कार्य

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। गंगोलीहाट

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व ग्राम प्रधान विजय चंद्र ने इस सीट से अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है। गंगोलीहाट स्थित अपने निजी कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने अपनी लंबी राजनैतिक सेवा और पारिवारिक विरासत का हवाला देते हुए पार्टी आलाकमान से टिकट की मांग की।

एक पूर्व सैनिक के पुत्र विजय चंद्र ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1996 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके अलावा भाजपा में युवा मोर्चा से लेकर पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन के लिए काम कर रहे हैं।तब से वे लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार किए जा रहे जनसंपर्क अभियानों में जनता का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है। जिसके चलते वह प्रबल दावेदार है।

धामी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की सराहना

यहाँ आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए विजय चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 60 नई सड़कों का निर्माण कार्य गतिमान है, जिनमें से आधी से अधिक सड़कें बनकर तैयार हो चुकी हैं। इसके अलावा

इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में हाईटेक बस अड्डे का निर्माण साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए आधुनिक पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा के क्षेत्र में डिग्री कॉलेज का निर्माण कराकर स्थानीय युवाओं के लिए एक एतिहासिक सौगात दी है।

वही मानसखंड मंदिर माला मिशन की मंदिर माला योजना’ के तहत विश्व प्रसिद्ध माँ हाट कालिका मंदिर, पाताल भुवनेश्वर और माँ कोटगाड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वही उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र में पाईपलाइन डाली जा रहीं जो स्थानीय किसानों के लिए वरदान स्वरूप सबित हो रही है।

टिकट मिला तो ये होंगी प्राथमिकताएं

चन्द्र ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र की जनता के दुख सुख में साथ खड़े है और यदि पार्टी आलाकमान उन पर भरोसा जताते हुए टिकट रूपी आशीर्वाद देती है और जनता का सहयोग मिलता है, तो क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। तथा गंगोलीहाट को विकास के मामले में एक माॅडल विधानसभा बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताएं होगी की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था को और सुदृढ़ करना। इसके अलावा क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोकना और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ना। वही स्थानीय महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) के माध्यम से मातृशक्ति को स्वरोजगार और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।

पार्टी के सच्चे सिपाही हैं, बगावत का सवाल ही नहीं

उन्होंने भविष्य की रणनीति और अन्य दावेदारों के सवाल पर बिना किसी टिप्पणी के कड़ा रुख अपनाया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी में हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को दावेदारी करने का लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं लंबे समय से पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में काम कर रहा हूँ। यदि पार्टी आलाकमान मेरे बजाय किसी अन्य प्रत्याशी को भी टिकट देती है, तो भी मैं संगठन के फैसले का सम्मान करूँगा। उन्होंने कहा कि वे ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे न निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा कि जिससे भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचे। वे पार्टी में रहकर ही आजीवन सेवा करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कमल का फूल है और रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button