उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संस्कारशाला में बच्चों ने सीखे योग के संस्कार, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत नें अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के शुभ अवसर पर संस्कारशाला में नन्हे मुन्ने बच्चों को संस्कार के साथ-साथ योगा कराया राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया संस्थान द्वारा चलाई जा रही संस्कारशाला में आज संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बच्चों को योगा का प्रशिक्षण देते हुए योगा कराया गया।

बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ योगा सीखा और बड़े जोश के साथ योग किया योगा करने से मनुष्य में हो रही बीमारियां सर्वाइकल, पांचन क्रिया कमजोर, आलस, ब्लड सरकुलेशन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, जैसे रोगों में लाभ मिलता है एक नई ऊर्जा शरीर में उत्पन्न होती है।

स्वस्थ भारत के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ क्षणों में के लिए योगा अवश्य करना चाहिए योगा से स्वस्थ और निरोगी शरीर का विकास होता है और शरीर में फुर्ती उत्पन्न होती है।

कार्यशाला के योगा कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, संरक्षक भारतेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अंजू शुक्ला, महानगर अध्यक्ष सुनिता उर्फ अंजू ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, कंचन सिंह, सुनीता, पार्थ चौहान, बिट्टू, माही चौहान, दक्ष प्रताप सिंह, दिव्यांश चौहान, दीपमाला, अन्यय चौहान, अभ्यांश, आर्य सिंह, गरिमा सिंह, भाग्यया सिंह,ओम, वंश लोगों ने मौजूद रहकर योगा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button