Uncategorized

नगर निगम सभागार में हुआ मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। हल्द्वानी

रविवार को हल्द्वानी के नगर निगम ऑडिटोरियम में मेधावी विधार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 151 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ

मेरी आवाज सुनो फांउडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ.रेनूशरण ने की जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती को नमन कर मां भारती के वीर सपुत पूर्व मुख्य मंत्री रहे स्व.बी.सी.खंडूरी को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गयी। और विद्यार्थियों को मेडल,सर्टिफिकेट से सम्मानित कर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आप हमारे राष्ट्र का भविष्य हो विकसित भारत में युवाओं की भूमिका अहम है।

 

आपका मेधावी सम्मान आपके अनुशासन, समर्पण और मेहनत का परिणाम है।आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढें। संस्था आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है तथा राष्ट्रीयअध्यक्ष पं आर.डी.शर्मा का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे माननीय महापौर गजराज सिंह बिष्ट बिष्ट जी ने अपना आशिर्वचन बच्चों को दिया और संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की । संस्था उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय महासचिव आदेश शर्मा फोजा ने बच्चों को आशिर्वाद दिया और टीम का पटका,भगवान परशुरामजी की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानितकिया।

कार्यक्रम संचालन मीना जोशी,कविता ने किया। मंचासिन अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष मीना राणा द्वारा पुष्प गुच्छ भेजकर किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल जिले के संस्कृत विद्यालय ,सी.बी.एससी.आई.सी.एससी.बोर्ड के विधार्थीयों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर तन्नु शुक्ला, प्रदीप शर्मा, अशोक पांडे,सुमनपाठक, विधा जोशी, संगीता गुप्ता, गीता पांडे, रेनू रौतेला, तथा संस्था के पदाधिकारी सहित अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button