प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते महिला अपराध को लेकर युवा काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने उठाए सवाल” बोले “अधिकतर मामलों में भाजपा नेता शामिल

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते महिला अपराध को लेकर युवा काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने उठाए सवाल” बोले “अधिकतर मामलों में भाजपा नेता शामिल।
रिपोर्ट गौरव गुप्ता।
लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के युवा काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने सूबे की बिगडती कानून व्यवस्था और महिला अपराध को लेकर धामी सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। महिलाओं पर अत्याचार जारी है।
उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। इसके अलावा प्रदेश में महिला के खिलाफ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर सरंक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि चंपावत हो यह अल्मोड़ा,नैनीताल हो यह फिर ऊधमसिंह नगर यह फिर हरिद्वार,यह फिर पौड़ी गढ़वाल जहाँ भी महिलाओं के साथ अपराध हुए उनमें अधिकतर सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों के नाम सामने आ आये है। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं पर महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म, उत्पीड़न और हत्या जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं।आज जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है।
उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर भी सवाल उठाए। कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने में प्रशासन विफल रहा है। सरकार सिर्फ कागजों में कानून व्यवस्था ठीक दिखा रही है।
उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा में नाकाम सरकार का सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से इस्तीफे की मांग की। साथ ही जनता से माफी मांगने को कहा।
साथ ही बढते अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी सरकार ने ठोस कार्रवाई नही की तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन करने को बध्य होगी।



