उत्तर प्रदेश

UP : हाथरस में मरने वालों की संख्या हुई 134

UP : हाथरस में मरने वालों की संख्या हुई 134

हाथरस।

सत्संग में भगदड़ से हुई मौतों की संख्या बढ़ गई है। खबर है कि अब तक 134 लोग मारे जा चुके हैं।

हाथरस में 107 और एटा में 27 लाशें अब तक गिनी जा चुकी हैं।

राहत कार्य में लगे लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अभी भी पंडाल में कुछ लोगों के दबे होने की खबर है।

घटना हाथरस के सिकंदरा राउ इलाके में हुई है।

मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले (Hathras accident) के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को साकार हरि बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। 150 से अधिक लोग घायल हैं।

हादसे की घटना में क्विक रिस्पांस टीम की ड्यूटी में तैनात सिपाही रवि यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रवि यादव की ड्यूटी मृतकों के शव की व्यवस्था करने में लगी थी।

बिग न्यूज़ : IAS अधिकारियों के बंपर transfer, देखें list…

इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले से संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए युद्ध स्तर पर काम करने का कड़ा निर्देश जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

कल स्कूलों में अवकाश घोषित, देखिए आदेश…

प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। यूपी के हाथरस में सत्संग में भगदड़ मचने से मारे गए लोगों पर सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।

देहरादून : हाई स्कूल, इंटर की परीक्षा के आवेदन पत्र का आया update 

हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में मारे गए लोगों पर देश के कई बड़े नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका वाड्रा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेता शामिल है। एक तरफ जहां सीएम योगी ने अपने बड़े अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है। वहीं राज्य के बड़े नेता लोग भी पहुंच रहे हैं।

बड़ी ख़बर : अब ये अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button