उत्तराखंड

बिन्दुखत्ता में विद्युत समस्याओं का समाधान: 14.73 करोड़ की स्वीकृति

बिन्दुखत्ता में विद्युत समस्याओं का समाधान: 14.73 करोड़ की स्वीकृति

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दुखत्ता में बर्षो पूरानी विद्युतीकरण एवं नए पोलों तथा लो-वोल्टेज की समस्या अब नहीं होगी। क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के अथक प्रयासों से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समस्या के निराकरण के लिए 14.73 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इसके लिए बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री रमेश कुनियाल ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता में कई बर्षो से विद्युतीकरण पर रोक लगी थी तथा नया कनेक्शन भी केवल व्यवसायिक ही मिलता था। जिसके लिए लोगों को 12 से 18 हजार रुपए का भुगतान करना होता था। तथा बर्ष 2012 में बिन्दुखत्ता क्षेत्र में विद्युतीकरण कार्य में पूरी तरह से रोक लग गई थी। जिसके बाद से बिन्दुखत्ता में विद्युत आपूर्ति,लो-वोल्टेज, ट्रांसफॉर्मर तथा नये पोलों को लगाने के अलावा विद्युत लाइनों का दुरूस्तीकरण की लोगो के लिए एक ज्वलंत समस्या बनी हुई थी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक और स्थानीय समाजसेवियों के प्रयास से बिन्दुखत्ता में विद्युतीकरण पर लगी रोक हटी। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के अथक प्रयासों से बिन्दुखत्ता क्षेत्र में 14.73 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करने एवं धन अवमुक्त कर मुख्यमंत्री धामी ने बिन्दुखत्तावासियों की एक बड़ी समस्या का निराकरण किया है। इसके लिए मैं बिन्दुखत्ता की समस्त जनता की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का इसके लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button