विविध

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, अब ये होंगे नए कानून मंत्री

मोदी कैबिनेट में गुरुवार को यानी आज बड़ा फेरबदल का ऐलान किया गया है। अबतक कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदला गया है। उनकी जगह पर अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। वहीं, रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने ये फैसला किया है। इसके मुताबिक, रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और उनकी जगह मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त, विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया है। दरअसल, अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं। वह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्हें कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं, किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से आते हैं। पिछले कुछ समय से वह और रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे। किरेन रिजिजू ने कॉलेजियम सिस्‍टम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। देश में सभी लोग संविधान के हिसाब से काम करते हैं, इसके अलावा भी कुछ सख्‍त टिप्‍पणियां उन्‍होंने की थी। बता दें कि किरेन रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद से भी इसी तरह कानून मंत्रालय छिना गया था।

Major reshuffle in Modi cabinet, now he will be the new law minister

मोदी कैबिनेट में गुरुवार को यानी आज बड़ा फेरबदल का ऐलान किया गया है। अबतक कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदला गया है। उनकी जगह पर अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है।

ब्रेकिंग : IAS और PCS अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल! देखें List

वहीं, रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने ये फैसला किया है। इसके मुताबिक, रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और उनकी जगह मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त, विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया है।

यूजर्स हो जाएं अलर्ट! जल्द Google बंद कर देगा ये अकाउंट! जानें

दरअसल, अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं। वह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्हें कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

उत्तराखंड : राशन कार्ड धारकों के लिए अहम ख़बर! पढ़िए..

वहीं, किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से आते हैं। पिछले कुछ समय से वह और रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे। किरेन रिजिजू ने कॉलेजियम सिस्‍टम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। देश में सभी लोग संविधान के हिसाब से काम करते हैं, इसके अलावा भी कुछ सख्‍त टिप्‍पणियां उन्‍होंने की थी।

शुगर पेशेंट्स के लिए बहुत कारगर होता है अदरक का तेल

बता दें कि किरेन रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद से भी इसी तरह कानून मंत्रालय छिना गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button