उत्तराखंडराजनीति

भाजपा की पकड़ में कांग्रेस के “प्रिंस”! BJP के होने जा रहे राजकुमार

सीएम धामी समेत मौजूद रहेंगे अन्य भाजपा नेता

2017 में राजकुमार कांग्रेस में चले गए थे और पुरोला सीट से चुने गए विधायक

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने रैलियों का आगाज कर दिया है। तो वहीं दूसरी ओर राजनीती में राजनीतिक दलों का दौरा जारी है। इस समय राजनीति में उठा पठक से सियासत में भूचाल आ गया है।

दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले उत्तराखंड में सियासी दल-बदल की कवायद जारी है। ‘प्रिंस” इस समय भाजपा की पकड़ में है। कांग्रेस नेता अपने प्रिंस की लगातार लोकेशन ले रहे हैं, लेकिन कहीं नज़र नहीं आ रहे है। उत्तरकाशी जिले की सुरक्षित पुरोला विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज भाजपा के होने जा रहे हैं। उनकी दिल्ली भाजपा मुख्यालय में आहूत एक कार्यक्रम में घर वापसी हो रही है।

इस मौके पर सीएम धामी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। कुछ दिन पहले निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार भाजपा में शामिल हुए थे। विधायक राजकुमार पहले भाजपा में ही थे। वह 2007 में पहली बार सहसपुर सुरक्षित सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2012 में उन्होंने पुरोला से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2017 में वह कांग्रेस में चले गए थे और पुरोला सीट से विधायक चुने गए।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टिहरी दौरे पर होने के कारण शनिवार को पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार के भाजपा ज्वाइन करने का कार्यक्रम टल गया था। कांग्रेस के नेताओं ने दिनभर विधायक राजकुमार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि स्वयं उन्होंने और कांग्रेस के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं विधायक राजकुमार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। लेकिन आज राजकुमार भाजपा के हो जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में मंत्रीयो से मुलाकात करेंग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button