शिवसेना की चतुर्थ महाआरती कार्यक्रम का साक्षी बना धौपेश्वरनाथ

बरेली रिपोर्टर, सतेन्द्र प्रताप सिंह
शिवसेना की चतुर्थ महाआरती धौपेश्वरनाथ मंदिर में आयोजित
बरेली। सावन के प्रथम मुख्य सोमवार के अवसर पर शिवसेना नाथ नगरी द्वारा कैंट स्थित प्राचीन धौपेश्वरनाथ मंदिर में चतुर्थ महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि स्वामी श्री शैलेंद्र जी महाराज, जिला संगठन मंत्री विजय बाबू गुप्ता एवं जिला प्रभारी सोनू सिंह ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं से श्रावण मास में नियमित पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक करने का आह्वान किया।
महाआरती में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा “बम-बम भोले” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर दीपक पाठक, राजीव पांडेय, संतोष सिंह, प्रभजोत कौर, आरती तिवारी, प्रीति सैनी, गीता मिश्रा, विश्वप्रताप सिंह, राकेश यादव, सुधीर शर्मा, आयुष वर्मा सहित अनेक शिवसैनिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



