मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिवस पर लंबी आयु की कामना लेकर प्रदेश भर में हो रहे पूजा पाठ

मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिवस पर लंबी आयु की कामना लेकर प्रदेश भर में हो रहे पूजा पाठ
रिपोर्टर : गौरव गुप्ता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आज पूरे उत्तराखंड में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मुख्यमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं इसी क्रम में हल्द्वानी में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विशेष आयोजन किया गया।
मनोज पाठक की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।जगह-जगह हो रहे धार्मिक आयोजनों और कार्यक्रमों के जरिए मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



