भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में रमेश कुनियाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआँ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में बिन्दुखत्ता निवासी युवा नेता रमेश कुनियाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
उनके मनोनयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
भाजपा युवा नेता रमेश कुनियाल लंबे समय से संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना उनके अथक परिश्रम, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।
विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता और संगठनात्मक अनुभव से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उनके अनुभव का लाभ संगठन को प्रदेशभर में मिलेगा और किसान मोर्चा को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।
शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि रमेश कुनियाल अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करें। उनके मनोनयन को भाजपा संगठन के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम बताया गया है।



