उत्तराखंड

देहरादून: मैक्स अस्पताल में डाक्टरों से अभद्रता मामले में मुकदमा दर्ज

परिजनों का डाक्टरों पर था लापरवाही का आरोप

देहरादून: मैक्स अस्पताल में डाक्टरों एवं कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें अस्पताल के उपाध्यक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद एवं 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। परिजनों का डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप था।

राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि अस्पताल के उपाध्यक्ष ऑपरेशन संदीप सिंह तंवर ने तहरीर देकर बताया कि विगत 14 सितंबर को मरीज धीरेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी बल्लुपुर चौक को उनके परिजनों ने भर्ती कराया था। उपचार के दौरान 26 सितंबर को हृदय गति रुकने एवं बहु अंग विफलता की वजह से मौत हो गई।

मृतक के परिजनों मनोज सिंह बिष्ट, ऋषभ बिष्ट, ज्योत्सना प्रधान व अन्य 15 अज्ञात लोगों ने हंगामा किया और डाक्टर एवं कर्मचारियों के साथ गाली गलौच, धक्का मुक्की की और आगजनी व जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button