पंचकेदार होटल होमस्टे ऐशोशियन ऊखीमठ द्वारा पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर सरकार को भेजा गया ज्ञापन

हरीश चंद्र की रिपोर्ट
खबर रूद्रप्रयाग/ ऊखीमठ रविवार को बाबा केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचकेदार होटल होमस्टे ऐशोशियन ऊखीमठ द्वारा योग ध्यान एवं आध्यात्म केन्द्र हेतु योगा का कार्यक्रम किया गया साथ ही जिसमें विशोष सहयोग जिला पंचायत सदस्य परकण्डी वार्ड प्रिती पुष्पवान द्वारा किया गया।
वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट द्वारा शिरकत करते हुए कहा कि यह बाबा केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर की भूमि है जो कि हमारे केदारघाटी के हर एक नौजवान व आम जनमानस की पालनहार व रोजगार की भूमि है उन्होंने कहा कि इस ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के साथ क्षेत्र में भी योग ध्यान एवं आध्यात्म केन्द्र व वैदिक विवाह स्थल को सरकार को जल्द से जल्द घोषित करना चाहिए।
वहीं जिला पंचायत सदस्य परकण्डी वार्ड प्रिती पुष्पवान ने कहा कि यह स्थान भगवान श्री कृष्ण के पोत्र अनिरुद्ध व भगवान बाणासुर की पुत्री उषा की विवाह स्थल है उन्होंने कहा कि उनकी दो मुख्य मांगे हैं जिसमें पहले मुख्य यह है कि ऊखीमठ क्षेत्र को योग ध्यान एवं आध्यात्म केन्द्र को घोषित करें और दूसरी मांग यह है कि त्रियुगीनारायण मन्दिर के तर्ज पर भगवान केदारनाथ की पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर को भी वैदिक विवाह स्थल घोषित किया जाए।
जहां पर हर एक युवा युवतियों की शादी की जा सके वहीं पंचकेदार होटल होमस्टे ऐशोशियन के अध्यक्ष डाक्टर कैलाश पुष्पवान ने भी सरकार से अनुरोध किया कि व उनकी इन दोनों मुख्य मांगों को लेकर इन पर जल्द से जल्द संज्ञान ले वहीं उन्होंने केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति का भी आभार व्यक्त किया।
वहीं कार्यक्रम में योग गुरु प्रमेन्द्र कुंवर द्वारा सभी बच्चों व जनप्रतिनिधियों को योग के बारे में जानकारी दी गई और सबको योग किया गया बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान ओंकारेश्वर मंदिर को पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित करके पणित नवीन मैठाणी के मंचों उच्चारणों के साथ शुभारंभ किया गया। साथ ही प्यारे फाउंडेशन द्वारा भी कार्यक्रम में शिरकत की गई।
इस मौके पर सभासद प्रदीप धर्मवाण, भू वैज्ञानिक बलवील धर्मवाण, प्रधान उषाणा प्रतिपाल बजवाल, डाक्टर अंजली थपलियाल, राजेश कोल, साक्षी नेगी, नवदीप सिंह नेगी, श्रीश जमलोकी, नवीन शैव समेत समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।







