उत्तराखंड
ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 14 बोतल शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर / रूद्रप्रयाग ऊखीमठ जनपद के थाना उखीमठ पुलिस ने आज 14 जून 2026 को क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14 बोतल ‘Solmat Black Special Whisky’ शराब बरामद हुई।
पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त की पहचान गोपाल जाट (उम्र 52 वर्ष), पुत्र नानूराम जाट,निवासी जिला भीलवाड़ा,राजस्थान (हाल निवासी मनसूना,ऊखीमठ) के रूप में हुई है। जिसके विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद माल को सील कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में: उपनिरीक्षक पूजा रावत, आरक्षी राकेश कुमार व आरक्षी अंकित शामिल रहे।



